Breaking
बीकापुर विधानसभा में नई सड़क एवं सिंचाई परियोजनाओं की घोषणा, युवाओं के लिए रोजगार शिविर अगले सप्ताह आयोजित होगा।
एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद
National President

एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत एक युवा बहुजन नेता हैं। वे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक प्रमुख हैं। शिक्षा, सम्मान, रोजगार और बहुजन अधिकारों की लड़ाई को लेकर उनका संघर्ष देशभर में युवाओं और वंचित समाज के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

Biography

जीवन परिचय

प्रारंभिक जीवन

भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का जन्म 3 दिसंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर गाँव में हुआ। आपके पिता श्रद्धेय स्वर्गीय मास्टर गोर्धन दास जी प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक एवं मेहनतकश किसान थे। माता पूज्य कमलेश देवी एक सामान्य गृहिणी हैं।

शिक्षा और वैचारिक प्रेरणा

भाई चंद्रशेखर आजाद ने स्नातक शिक्षा पूर्ण करने के बाद एम.ए. किया तथा एलएलबी की डिग्री हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, श्रीनगर (उत्तराखंड) से प्राप्त की। बचपन से ही उन्हें महापुरुषों के संघर्ष और सामाजिक न्याय के विचारों से प्रेरणा मिली।

शिक्षा, संघर्ष और सामाजिक न्याय ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है।

भीम आर्मी की स्थापना

राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए भाई चंद्रशेखर आजाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2014 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की स्थापना की। यह संगठन आज देशभर में सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए कार्य कर रहा है।

राजनीतिक यात्रा

15 मार्च 2020 को मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की स्थापना की गई। भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को सर्वसम्मति से पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में नगीना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने डेढ़ लाख से अधिक मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।

Vision Statement

हमारा लक्ष्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और मान्यवर कांशीराम साहब के सपनों का भारत बनाना है, जहाँ सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान हर नागरिक का अधिकार हो।

Contact Campaign

011 2309 4252
donateaspk@gmail.com
94, North Avenue, New Delhi - 110001
Chat with us on WhatsApp